SHABDON KI DUNIYA MEI AAPKA SWAGAT

Tuesday, April 14, 2020

इस दीवाली

इस दीवाली पे मकसद हो हमारा
सबके घर हो उजियारा

उन के घर भी जिन के घर को
हमने अपनी रौशनी के खातिर है उजाडा

उनके घर भी जिनके घर
जो रहे हैं हमेशा से बेसहारा

उनके घर भी
जिनको जीत में कहीं
भुला दिया गया
अभिमान के खातिर
आर्यन के खातिर
यज्ञं के खातिर
जिनको बना डाला
शूद्र ,अति शूद्र और चान्डाला

अपनी दीवाली के खातिर
जिनका निकाल दिया हमने दीवाला
चाहे फिर वो रावन हो या बाली बल बाला
या फिर हो छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड के वन का रखवाला

अब
फिर से मौका है
उन सब के घर फ़ैलाने का उजाला
उनके घर जिनके घर
अभी तक फैलाया है
हमने सिर्फ अँधियारा
आओ
भैय्या
फैलाये इस जग में
अपनी अपनी
सामर्थ्य का
'' उजियारा''

No comments:

Post a Comment